अफगानिस्तान-बांग्लादेश सीरीज स्थगित, अब अक्तूबर में उम्मीद

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 25 जुलाई से शुरू होने वाली अफगानिस्तान व बांग्लादेश सीरीज को स्थगित कर दिया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बारिश के कारण सीरीज को स्थगित करने का अनुरोध किया था। अब दोनों देशों के बीच अक्तूबर में सीरीज होने की उम्मीद है। हालांकि दोनों देश नई जगह भी तलाश रहे हैं। ऐसे में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ खेल प्रेमियों को भी तगड़ा झटका लगा हैं।

ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 और तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज प्रस्तावित थी। जो 25 जुलाई से 6 अगस्त के बीच खेली जानी थी। बीसीसीआई ने भी एनओसी दे दी थी। सीरीज के आयोजन को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी थी। वहीं अफगानिस्तान की टीम 11 जुलाई को पहुंचने वाली थी। जबकि बांग्लादेश की टीम 22 जुलाई को ग्रेटर नोएडा आने वाली थी। लेकिन बृहस्पतिवार को दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने आपसी सहमति के बाद सीरीज को स्थगित कर दिया।अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड फिर से ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बना सकता है। ग्रेटर नोएडा के अलावा कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम को भी होम ग्राउंड बनाया जा सकता है। इस संबंध में अफगानिस्तान बोर्ड विचार कर रहा है। वहीं, अब तक अफगानिस्तान की टीम ग्रेटर नोएडा के अलावा लखनऊ और देहरादून में अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img