गाजियाबाद में बदमाश का एनकाउंटर

अमर सैनी

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन इलाके में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाश ने अपने जिगरी यार को चाकू और पेचकस घोंपकर घायल किया था। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शनिवार देर रात शालीमार गार्डन थाने की पुलिस लोहिया पार्क के पास पाइप मार्केट की तरफ से आने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। तभी पाइप मार्केट की तरफ से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुका और अपनी बाइक लेकर डीएवी स्कूल की तरफ तेजी से भागने लगा। पुलिस ने शक होने पर उसका पीछा किया तो जल्दबाजी में उसकी बाइक फिसलकर डीएवी स्कूल गेट नंबर 3 के सामने गिर गई और उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश को गोली लग गई। उसकी पहचान शालीमार गार्डन निवासी 19 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है।

चोरी की बाइक घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हाल ही में उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर कोल्ड ड्रिंक और पानी बेचने वाले दुकानदार धनपत कुशवाह पर चाकू और पेचकस से हमला किया था। पुलिस ने बताया कि आशीष इस मामले में वांछित था। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस, चोरी की बाइक, पेपर कटर और पेचकस बरामद किया गया है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img