Bareilly Crime: बरेली में फिल्मी अंदाज में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, दो गैंगों के बीच हुई 100 राउंड फायरिंग

Bareilly Crime: बरेली में फिल्मी अंदाज में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, दो गैंगों के बीच हुई 100 राउंड फायरिंग

उत्तर प्रदेश के बरेली में दबंगों के हौसले बुलंद है. अब यहां दबंगों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है. एक प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में दिनदहाडे फायरिंग और आगजनी जनी हुई. बरेली में बीच सड़क पर दिनदहाड़े दो गैंग के बीच 100 राउंड फायरिंग हुई. यहां आमने-सामने गोलियां चलती रही. एक बिल्डर ने प्लॉट कब्जे के लिए भाड़े के गुंडे भेजे. वहीं दूसरे पक्ष ने भी यही काम किया. यह घटना इज्जत नगर थाना क्षेत्र के पीलीभीत बाईपास रोड के बजरंग ढाबे के पास की है. बिल्डर के 100-150 गुर्गों ने प्लाट पर कब्जा किया था.

बिल्डर राजीव राणा के गुर्गों ने प्लाट पर कब्जे को लेकर उत्पात मचाया. वहीं हिस्ट्रीशीटर रोहित ठाकुर ने बीच रोड पर खड़े होकर फायरिंग की. इससे सड़क पर दहशत फैल गई. लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. यहां भय और दहशत का माहौल था. एक गाड़ी फिल्मी स्टाइल से दूसरे पक्ष के गुंडों को कुचलते भागी. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. डीजीपी ने इस मामले में अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है. वो अभी ट्रांसफर पोस्टिंग में व्यस्त बताए जा रहे हैं.

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img