आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी के बेसमैंट में लगी आग

अमर सैनी

नोएडा। गर्मी के कारण लगने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे के आसपास थाना सेक्टर-113 के आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी के लोअर बेसमैंट में आग लग गई। बेसमैंट में ग्रोसरी की दुकान थी। जिसके बाहर सामान रखा था। आग शॉट सर्किट की वजह से लगी। जिसके बाद तेजी से फैली। वहां मौजूद गार्ड ने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इस दौरान लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

सेक्टर-119 में आम्र पाली जोडिएक सोसाइटी है। यहां लोअर बेसमैंट में एक ग्रोसरी की दुकान है। उसका कुछ सामान बाहर रखा था। वायरिंग में शॉट सर्किट होने से चिनगारी सामान पर गिरी। जिससे तेजी से आग फैली। आग लोअर बेसमैंट से बाहर आने लगी थी। देखकर वहां के लोग परेशान हो गया। गार्ड ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर दमकल और पुलिस की टीम पहुंची। उन्होंने कुछ गाड़ियों को बाहर भी निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाने की पानी बौछार डाली। इस दौरान स्थानीय लोगों ने फायर एस्टिंग्यूशर की मदद से आग पर काबू पाया। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इस आग में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। ग़नीमत रही कि आग ऊपर फ्लैट की ओर नहीं बढ़ी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा चुका है।

सिलेंडर लीक होने से मकान में लगी आग
वहीं गुरुवार देर रात नोएडा के सेक्टर-31 स्थित मकान में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई थी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियों को भेजा गया था। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग से घर के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग़नीमत रही जन-हानि नहीं हुई। इस दौरान सड़क पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img