Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और ईंट से लदे ट्रैक्टर में हुई टक्कर, मची चीख-पुकार

यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को ईंट लदे से ट्रैक्टर और बस में भिडंत हो गई
यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को ईंट लदे से ट्रैक्टर और बस में भिडंत हो गई

अमर सैनी

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को ईंट लदे से ट्रैक्टर और बस में भिडंत हो गई। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। घटना में ट्रैक्टर और बस के चालक के गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना रबूपुरा पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इससे पहले 24 मई को ईंट लदे से ट्रैक्टर ट्राली में एक कार पीछे से टकरा गई थी।
थाना रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को जेवर से नोएडा की ओर जाने वाली सड़क पर फलैदा कट के पास ईंट से लदे ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बस और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि दोनों वाहन के चालक भी घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल भर्ती कराया है। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे का जाम को सुचारू किया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *