पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

अमर सैनी

गाजियाबाद। मुरादनगर में महिला व युवक से मोबाइल लुट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए दो मोबाइल, दो बाइक बरामद की है। बता दे गांव धेदा निवासी अभिषेक कुमार देर रात को पैदल दिल्ली मेरठ मार्ग से बिजली सब स्टेशन पर जा रहे थे। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर बस स्टेंड के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लुट लिया।

इसके अलावा जलालपुर रोड पर रात को पैदल जा रही महिला बबीता से भी बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। युवक व महिला ने इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट दर्ज कर ली।एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि महिला व युवक से मोबाइल लुट करने वाले बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया।उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह सूचना पर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम शिवम निवासी रेलवे रोड व फरमान निवासी ईदगाह कॉलोनी और तीसरा बदमाश नाबालिग है। उन्होंने बताया कि शिवम ने महिला से मोबाइल लूटा था, जबकि फरमान व नाबालिग ने युवक अभिषेक कुमार से मोबाइल लूटा था। पलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए मोबाइल व दो बाइक भी बरामद की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img