निर्माणाधीन फैक्टरी से लाखों का सामान चोरी

अमर सैनी

गाजियाबाद। मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव मिल्क रावली स्थित निर्माणधीन फैक्ट्री में देर रात को बदमाश लाखों रुपए की कीमत का सामान चोरी करके ले गए। पीड़ित ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने फैक्ट्री का मौका मुआयना किया है।

गांव रावली कलां निवासी विशाल त्यागी ने बताया कि मिल्क रावली गांव के पास बीएंडटी इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया कि देर रात चोर दीवार फांदकर फैक्ट्री में दाखिल हुए और छह नई पुरानी मोटर, ऑक्टसीजन सिलेंंडर चार, गेंंडर मशीन, ड्रिल मशीन, लोहे की एंगल समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गये। विशाल त्यागी ने बताया कि निर्माणधीन फैक्ट्री से करीब 9 लाख रुपये कीमत का सामान चोरी हुआ है। वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने मौका मुआयना किया। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि वारदात की जांच की जा रही है, पुलिस विभिन्न बिंदूओं पर जांच कर रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img