नोएडा की खूनी ऑडी दिल्ली से बरामद

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 24 पुलिस ने खूनी ऑडी कार को दिल्ली से बरामद कर लिया है। आरोपी ड्राइवर ऑडी कार को एक पार्किंग में खड़ी कर फरार हो गया था। पुलिस ऑडी को खिंचवाकर नोएडा ले आई है। बरामद कार एक ऑटो इंडस्ट्रीज कंपनी के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस का दावा है कि अब जल्द ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोएडा पुलिस की कई टीमें रविवार सुबह से खूनी ऑडी कार की तलाश में जुटी थी। नोएडा से दिल्ली रूट पर लगे कई सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद दिल्ली पहुंची। नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद लेकर वहां छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद मंगलवार को ऑडी कार को एक पार्किंग से बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर कार को पार्किंग में खड़ी करके फरार हो गया है। कार को बरामद कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों से पता चला है कि ऑडी मालिक गुरुग्राम में रहते हैं। उनकी ऑटो इंडस्ट्रीज कंपनी है। पुलिस पूछताछ में ऑडी मालिक ने बताया कि उन्होंने कार को अपने भतीजे को दिया हुआ है। भतीजा भी उनकी कंपनी में काम करता है। भतीजे ने कार पर एक ड्राइवर रखा हुआ है। घटना को उसी ड्राइवर ने अंजाम दिया है। घटना के बाद से ही आरोपी ड्राइवर फरार चल रहा है।

यह है पूरा मामला
सेक्टर 53 गिझोड़ गांव के पास बिहारी कॉलोनी में प्रदीप कुमार परिवार के साथ रहते हैं। प्रदीप ने बताया कि उनके पिता जनक देव साह आकाशवाणी से रिटायर्ड थे। वह रोजाना की तरह रविवार सुबह करीब 5:30 बजे घर से कंचनजंगा मार्केट में दूध लेने गए थे। जब वह वापस दूध लेकर वापस लौट रहे थे तो मार्केट के पास ही सड़क के किनारे एक तेज रफ्तार ऑडी सवार उन्हें टक्कर मारता हुआ फरार हो गया। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर होने के बाद भी जब पिता घर नहीं लौट तो वह उन्हें ढूंढने के लिए निकले। उन्हें कंचनजंगा मार्केट क पास सड़क किनारे पिता घायल अवस्था में मिले। परिजन उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रदीप ने बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उन्हें घटना का वीडियो मिल गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img