फ्यूजन होम्स सोसाइटी के एओए पर जानलेवा हमला

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम सोसाइटी के एओए के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों के साथ हाथापाई हुई है। इस मामले में एओए का आरोप है कि भाजपा नेता ने अपने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया है। वहीं, यह भी आरोप है कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद 150 लोग तहरीर देने गए लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम सोसाइटी के मेन गेट पर एओए और अन्य सदस्यों के साथ मारपीट हुई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि भाजपा के नेता और अन्य सदस्यों ने मिलकर उन पर जामलेवा हमला किया है। इस घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी लेकिन वहां से भी उन्हें कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर 1 मिनट 18 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें 20 से 25 लोग पहले खड़े दिखाई दे रहे हैं वहीं कुछ मिनट के बाद चार-पांच लोग की आपस में हाथापाई हो जाती है इसी हातापाई के बीच कुछ लोग बीच बचाव भी कर रहे हैं। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

रॉड से किया हमला
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में एओए अशोक गुप्ता ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि में गेट पर कुछ हंगामा हुआ है। हम लोग प्रकरण जानने के लिए गेट पर पहुंचे तो वहां कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था। अशोक गुप्ता ने बताया कि तभी अचानक से अनुभव दुबे और प्रतीक श्रीवास्तव बीच में आकर गाली गलौज करने लगे साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पास रखे रॉड से उनके सिर पर वार करने का प्रयास किया है। इस मामले अशोक गुप्ता ने बताया कि में यह दोनों व्यक्ति अक्सर सोसाइटी में किसी न किसी के साथ मारपीट करते रहते हैं। इस घटना के बाद वह लोग चौकी भी गए थे तहरीर देकर आये लेकिन उन्हें पुलिस से भी कोई मदद नहीं मिली है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img