गंगा नदी में नहाने के दौरान रील्स बनाना पड़ा महंगा, खगड़िया में 6 युवक बहे, 2 निकले सुरक्षित

गंगा नदी में नहाने के दौरान रील्स बनाना पड़ा महंगा, खगड़िया में 6 युवक बहे, 2 निकले सुरक्षित

खगड़िया में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. गंगा नदी में छह युवक के बह जाने के बाद गांव में कोहराम मच गया है. हालांकि दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

खगड़िया के अगुआनी गंगा घाट की मुख्य धारा में शनिवार को स्नान करने के दौरान 5 युवक और एक युवती बह गई. हालांकि ग्रामीण एक युवक और एक युवती को धारा से निकालने में सफल रहे. कुल्हड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार रंजन ने बताया कि आज सुबह 8 बजे कुल्हड़िया पंचायत से दो बाइक सवार होकर पांच युवक और एक युवती अगुआनी गंगा घाट पर स्नान करने आए थे. इस दौरान यह घटना हुई. ग्रामीण की सहयोग से कुल्हडिया निवासी स्व सुबोध साह के पुत्र श्याम कुमार और उनके रिश्तेदार मुंगेर जमालपुर निवासी मनोज साह की पुत्री साक्षी कुमारी को नदी से सुरक्षित निकाल लिया गया.

वहीं दोनों को परबत्ता अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मिली जानकरी के नहाने के दौरान युवक रील्स बना रहे थे.

पहुंची एसडीआरएफ की टीम

मिली जानकारी के अनुसार लापता चार युवक में कुल्हडिया निवासी 18 वर्ष आदित्य कुमार 18 वर्ष, उम्र 23 वर्षीय निखिल कुमार, भरसो निवासी 16 वर्षीय राजन कुमार और 16 वर्षीय शुभम कुमार शामिल है. घटना की जानकारी मिलते ही परबत्ता के सीओ मोना गुप्ता, परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दल बल के साथ पहुंच कर मामले की पूछताछ की. एसडीआरएफ टीम लापता युवक की खोजबीन शुरू कर दी है. सीओ मोना गुप्ता ने चार युवक की लापता होने की पुष्टि की है. इधर लापता युवक के परिजन में कोहराम मचा हुआ है. प्रत्यक्षदर्शी की माने तो यह घटना स्नान करने के साथ रिल्स और वीडियो शूट करने के दौरान घटित हुई है.

एक भाई लापता, दूसरा सुरक्षित निकला

अगुआनी गंगा घाट पर घटित घटना में एक भाई गंगा नदी में लापता हैं तो दूसरा भाई को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया है. इस घटना में बड़े भाई को सुरक्षित निकला गया, लेकिन छोटा भाई गंगा नदी में लापता है. घटना की सूचना मिलते ही अगुआनी गंगा घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img