सदरपुर में छह घंटे से अधिक बिजली गुल रही

अमर सैनी

नोएडा। गर्मी बढ़ने पर शहर में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था गड़बड़ाने लगी है। शुक्रवार को सेक्टर-45 सदरपुर में करीब छह घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लोड अधिक बढ़ने के कारण बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई उपकरण भी फूंक गए। इसे एक-एक घंटे के अंतराल पर तीन बार बदला गया। शाम करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति समुचित रूप से शुरू की गई।
इस तरह के हालात सिर्फ सदरपुर ही नहीं, बल्कि शहर के और भी कई सेक्टरों, गांवों और कॉलोनियों का भी है। रोज करीब दर्जन भर से अधिक सेक्टरों व ग्रामीण क्षेत्रों से बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं। कभी मरम्मत के नाम पर तो कभी तकनीकी खराबी के नाम पर जमकर बिजली कटौती की जा रही है। सेक्टर-15 में रहने वाले उपभोक्ता दिलीप पाठक ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे ही बिजली गुल हो गई। इसके बाद पूरे दिन एक-एक घंटे पर बिजली आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। इससे घरों में लगे बिजली के कई उपकरण फूंक गए। इसी तरह से सेक्टर- 45 सदरपुर के रहने वाले नितिन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे बिजली चली गई। काफी देर तक बिजली नहीं आई तो हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की गई तो पता चला कि 18 नंबर गली में कुछ खराबी आई है, जिसे ठीक करने के लिए बिजली काटी गई है। बार-बार खराबी आने के कारण पूरे दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। पर्थला में रहने वाले पवन कुमार का कहना है कि शुक्रवार दोपहर को जब गर्मी बढ़ी तो बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई।

वर्जन

अलसुबह बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें मिली थी। टीम को मौके पर भेज कर आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रुप से शुरू करा दी गई।

मनदीप सिंह, अधिशासी अभियंता तृतीय, विद्युत निगम।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img