Hapur News : बाबूगढ़ के उपैड़ा गांव में बच्चों के झगड़े ने पकड़ा बवाल का रूप, फायरिंग से दहशत

Hapur News : हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के उपैड़ा गांव में शनिवार देर रात बच्चों के खेलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, लाठी डंडे और फायरिंग हुई जिससे पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ और सिंभावली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि विवाद तब बढ़ा जब एक बच्चे को थप्पड़ मार दिया गया और शराब के नशे में गाली गलौज का विरोध हुआ। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और ईंट पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। झड़प में नितिन और आशीष नाम के दो लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से चप्पलें और ईंट पत्थर बरामद किए हैं।

पुलिस ने इस मामले में दरोगा की तहरीर पर 20 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में नितिन, संदीप, भानू त्यागी, अनमोल, सचिन, अंकुश उर्फ नन्नू, मोनू, आंचल, प्रिंस त्यागी, वरुण, रेनू, शिब्बन, भोलू, बिट्टू, टीटू, टोनू, विशाल और चेतन समेत अन्य लोग शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन कई घरों पर ताले लगे मिले। थाना प्रभारी के अनुसार हिरासत में लिए गए चार लोगों से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img