Mathura : गोवर्धन में दिव्यांग को मिला न्याय, पांच महीने की भटकन के बाद बना अंत्योदय राशन कार्ड

Mathura : मथुरा के गोवर्धन में सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए भटक रहे दिव्यांग वासुदेव कुमार को आखिरकार न्याय मिल गया है। पिछले पांच से छह महीने से राशन कार्ड बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे वासुदेव का अंत्योदय राशन कार्ड बना दिया गया है। यह कार्रवाई गोवर्धन तहसील प्रशासन की मानवीय और त्वरित पहल के तहत की गई है।

पूर्ति निरीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, एसडीएम ने दिए तत्काल निर्देश

मामला तब संज्ञान में आया जब गोवर्धन के नवनियुक्त पूर्ति निरीक्षक पवन कुमार ने दिव्यांग वासुदेव कुमार को राशन कार्ड के लिए परेशान देखा। संवेदनशीलता दिखाते हुए पूर्ति निरीक्षक खुद पीड़ित के घर पहुंचे और उसकी आर्थिक व शारीरिक स्थिति की जांच की। इसके बाद उन्होंने उप जिलाधिकारी गोवर्धन सलोनी गौतम को पूरी स्थिति से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने बिना देरी किए अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए।

एसडीएम के हाथों सौंपा गया कार्ड

एसडीएम के निर्देश के बाद खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रक्रिया पूरी की और एसडीएम सलोनी गौतम के हाथों दिव्यांग वासुदेव कुमार को अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान किया गया। खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने और स्थिति संज्ञान में आने के बाद नियमानुसार जांच की गई। पीड़ित पूर्ण रूप से पात्र पाया गया जिसके बाद तुरंत उसका अंत्योदय कार्ड जारी कर दिया गया। अब उसे सरकार की मुफ्त राशन योजना का नियमित लाभ मिलेगा।

दिव्यांग ने जताया आभार

महीनों की भटकन के बाद राशन कार्ड मिलने पर वासुदेव कुमार ने खुशी जताई और तहसील प्रशासन का आभार व्यक्त किया। अंत्योदय कार्ड बनने से अब उसे निशुल्क खाद्यान्न योजना का निरंतर लाभ मिल सकेगा।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img