Footpath Encroachment: नोएडा के सेक्टर-18 बाजार में फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की मांग, कोनरवा ने प्राधिकरण CEO को लिखा पत्र

Footpath Encroachment: नोएडा के सेक्टर-18 बाजार में फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की मांग, कोनरवा ने प्राधिकरण CEO को लिखा पत्र

नोएडा के सेक्टर-18 मुख्य बाजार में फुटपाथों पर अतिक्रमण के कारण पैदल यात्रियों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया गया है। कोनरवा ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) को पत्र भेजकर फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने की मांग की है। संस्था का कहना है कि दुकानों के बाहर सामान रख दिए जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कोनरवा के अध्यक्ष डॉ. पीएस जैन ने बताया कि सेक्टर-18 के मुख्य बाजार में कई दुकानों के बाहर पैदल यात्रियों के लिए बने रास्ते पर सामान रखा जाता है। इससे फुटपाथ पर चलने की जगह कम हो जाती है और लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि संस्था पहले भी संबंधित अधिकारियों से फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग कर चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

संस्था ने अपने पत्र में पैदल यात्रियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों का मुद्दा उठाते हुए सर्वोच्च न्यायालय के संबंधित निर्णय का भी हवाला दिया है। कोनरवा ने मांग की है कि फुटपाथों को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाए, जहां जरूरत हो वहां उनका निर्माण कराया जाए और नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, दुकानों के बाहर फुटपाथ पर रखा जाने वाला सामान हटाकर पैदल चलने वालों के लिए रास्ता खाली कराया जाए।

कोनरवा का कहना है कि बाजारों में फुटपाथों की उपलब्धता और उनका अतिक्रमण मुक्त रहना सुरक्षित आवागमन के लिए जरूरी है। संस्था ने प्राधिकरण से मामले में प्रभावी कार्रवाई करने और सेक्टर-18 बाजार में पैदल यात्रियों को होने वाली परेशानी दूर करने की मांग की है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img