Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Road Accident: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा चालक को कुचला, 100 मीटर तक घसीटने से मौत

Road Accident: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा चालक को कुचला, 100 मीटर तक घसीटने से मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। रक्षा अडेला सोसाइटी के पास सड़क पर पैदल जा रहे युवक को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक कार के नीचे फंस गया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे दौड़ा दिया। आरोप है कि कार चालक युवक को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पप्पन जाटव के रूप में हुई है। वह मूलरूप से हापुड़ जिले के हाफिजपुर का रहने वाला था और गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की राहुल विहार कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। पप्पन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

बताया गया कि बुधवार रात पप्पन सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि वह कार के नीचे फंस गया। आरोप है कि चालक ने कार रोककर घायल की मदद करने के बजाय वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे पप्पन करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पप्पन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

कोतवाली प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुर्घटना में शामिल कार की पहचान कर ली है। अब कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर आरोपी चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ कार को भी कब्जे में लिया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें