Railway Ticket Checking: दादरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बिना टिकट घूम रहे 8 लोग पकड़े, 8 हजार रुपये जुर्माना

Railway Ticket Checking: दादरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बिना टिकट घूम रहे 8 लोग पकड़े, 8 हजार रुपये जुर्माना

नोएडा। दादरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बिना वैध यात्रा टिकट के घूम रहे आठ लोगों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पकड़ा। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अनधिकृत रूप से मौजूद इन लोगों के पास ट्रेन में यात्रा करने का टिकट नहीं था। इसके बाद सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जुर्माने की रसीद काटने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।

आरपीएफ की कार्रवाई के दौरान पकड़े गए लोगों की पहचान रामू निवासी अलीगढ़, गौरव निवासी हाथरस, सनी निवासी अलीगढ़, अजान निवासी दनकौर, सीताराम निवासी नवादा, बिहार, प्रशांत निवासी अलीगढ़, नरेश कुमार निवासी कोट गांव, थाना दादरी क्षेत्र और गुलबहार निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। जांच के दौरान इनके पास वैध ट्रेन यात्रा टिकट नहीं मिला।

आरपीएफ के अनुसार, रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अनधिकृत रूप से घूमना रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई का कारण बन सकता है। इसी के तहत आठों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी से जुर्माना वसूलने के बाद नियमानुसार छोड़ दिया। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की जांच की जाती है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img