Cyber Harassment: नोएडा में दोस्ती टूटने पर युवती को बदनाम करने का आरोप, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

Cyber Harassment: नोएडा में दोस्ती टूटने पर युवती को बदनाम करने का आरोप, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

नोएडा में दोस्ती खत्म होने के बाद एक युवती को परेशान करने और बदनाम करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली के संगम विहार निवासी उमेश सोशल मीडिया के जरिए युवती के रिश्तेदारों और जानकारों को मैसेज भेजकर उसके बारे में गलत बातें फैला रहा है। इतना ही नहीं, युवती के कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को भी फोन किए जा रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इन हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर सेक्टर-24 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती की काफी समय पहले दिल्ली के संगम विहार निवासी उमेश से दोस्ती हुई थी। दोनों नोएडा की अलग-अलग कंपनियों के कार्यालयों में नौकरी करते हैं। युवती का आरोप है कि उमेश के व्यवहार से परेशान होकर उसने कुछ महीने पहले उससे बातचीत बंद कर दी थी और दोस्ती खत्म कर ली थी।

पीड़िता के मुताबिक, दोस्ती टूटने के बाद उमेश ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से युवती के रिश्तेदारों और जानकारों को मैसेज भेजकर दावा कर रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और युवती ने उसे धोखा दिया है। इसके अलावा, आरोपी युवती के कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को भी फोन कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि इन गतिविधियों के कारण उसे सामाजिक रूप से बदनाम होने की चिंता सता रही है और वह मानसिक रूप से परेशान है।

युवती ने शिकायत में बताया कि उसने आरोपी से बात कर उसकी हरकतों का विरोध किया था। आरोप है कि इसके बाद उमेश ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। इन घटनाओं से परेशान होकर युवती ने पुलिस से शिकायत की और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img