Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ATM Fire Noida: नोएडा के भंगेल बाजार में एटीएम में लगी भीषण आग, मशीन और नकदी जलकर खाक

ATM Fire Noida: नोएडा के भंगेल बाजार में एटीएम में लगी भीषण आग, मशीन और नकदी जलकर खाक

नोएडा के भंगेल मुख्य बाजार में रविवार को एक बैंक के एटीएम में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। थाना फेस-2 क्षेत्र में हुई इस घटना में एटीएम बूथ, मशीन और अंदर रखी कुछ नकदी जलकर नष्ट हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, भंगेल के मुख्य बाजार में स्थित एक इमारत में अलग-अलग बैंकों के एटीएम और वित्तीय कंपनियों के कार्यालय संचालित होते हैं। इसी इमारत में बने एक बैंक के एटीएम बूथ में अचानक आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलने के कारण एटीएम बूथ के अंदर मौजूद मशीन और अन्य उपकरण इसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते बूथ में रखा सामान जलने लगा, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने के लिए अभियान चलाया और काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास की दुकानों और इमारत के अन्य हिस्सों तक लपटें फैलने से रोक लिया गया। इससे एक बड़ी घटना टल गई।

गौतमबुद्ध नगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि भंगेल में बैंक के एटीएम में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस को मौके पर भेजा गया था। अग्निशमन कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को बुझा दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और न ही किसी के घायल होने की सूचना मिली है।

हालांकि, आग के कारण एटीएम बूथ, मशीन और अंदर रखी कुछ नकदी को नुकसान पहुंचा है। शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया गया है। आग से हुए कुल आर्थिक नुकसान का आकलन संबंधित स्तर पर किया जाना बाकी है। घटना के बाद एटीएम में आग लगने के कारणों और नुकसान की स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें