Bulandshahar : बुलंदशहर में सिरेमिक मेले का आयोजन, खुर्जा की पॉटरी बनी आकर्षण का केंद्र

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर के खुर्जा नगर स्थित अनोखी दुनिया पार्क में शुक्रवार को सिरेमिक मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य खुर्जा की प्रसिद्ध सिरेमिक कला और उद्योग को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान और बाजार उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह और मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने किया। इसके बाद दोनों ने मेले में लगी स्टॉलों और प्रदर्शनी का भ्रमण कर सिरेमिक उत्पादों के बारे में जानकारी ली। जनपद की मुख्य निर्यात कंपनी मैसर्स मिन्हास पॉटरी के उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा अन्य सिरेमिक कंपनियों ने भी स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।

मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एक जनपद एक उत्पाद योजना से खुर्जा पॉटरी को देश दुनिया में नई पहचान मिली है। इस योजना के तहत सिरेमिक उद्यमियों और कारीगरों को लगातार लाभ मिल रहा है। उन्होंने एक जनपद एक व्यंजन योजना के तहत जनपद के लिए चयनित व्यंजन खुर्चन का भी उल्लेख किया।

विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार खुर्जा के सिरेमिक कारीगरों और उद्यमियों के साथ खड़ी है। पॉटरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद की जा रही है। खुर्जा की पॉटरी पूरी दुनिया में मशहूर है और इसे और आगे ले जाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दौरान विकास प्राधिकरण की सचिव वानिया सिंह सहित बड़ी संख्या में सिरेमिक उद्योग से जुड़े उद्यमी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img