Dussehra Effigies: नोएडा स्टेडियम में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशाल पुतलों का निर्माण शुरू

Noida Dussehra: नोएडा स्टेडियम में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशाल पुतलों का निर्माण शुरू

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा। विजयदशमी पर्व की तैयारियों के तहत नोएडा स्टेडियम में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशाल पुतलों का निर्माण शुरू हो गया है। कारीगर दिन-रात काम कर पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। स्टेडियम परिसर में पुतलों का ढांचा तैयार करने से लेकर उन्हें सजाने और आकर्षक रूप देने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस बार नोएडा स्टेडियम में 80 फीट ऊंचे रावण का पुतला तैयार किया जाएगा। इसके अलावा कुंभकर्ण का पुतला 75 फीट और मेघनाथ का पुतला 70 फीट ऊंचा होगा। विजयदशमी के अवसर पर तीनों पुतलों का दहन किया जाएगा। विशाल पुतलों के निर्माण को लेकर लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिल रही है और स्टेडियम में चल रही तैयारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

पुतला निर्माण में लगे फरुखनगर, गाजियाबाद निवासी अनवर अहमद ने बताया कि पुतले बनाने का काम उनके परिवार में लंबे समय से चला आ रहा है। उनके पूर्वज भी इसी काम से जुड़े रहे हैं। पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा को परिवार आज भी आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष दशहरे से पहले पुतलों को तैयार करने के लिए कारीगर जुट जाते हैं और निर्धारित समय पर इन्हें तैयार किया जाता है।

विजयदशमी नजदीक आने के साथ ही पुतलों के निर्माण में तेजी लाई गई है। कारीगर रावण सहित तीनों पुतलों को मजबूत ढांचे और आकर्षक स्वरूप देने में जुटे हैं। दशहरे के दिन इन पुतलों का दहन किया जाएगा, जिसके साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का पारंपरिक संदेश दिया जाएगा।

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img