New Delhi : नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजिंदर नगर स्थित गुरु नानक सुखशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति के लिए दीप जलाकर प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की। यह कार्यक्रम आशीर्वाद का दीया अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें दीप प्रज्वलित कर शुभकामनाएं और आशीर्वाद व्यक्त किए गए।
इस अवसर पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य कुलदीप सिंह, भाजपा नेता इम्प्रीत सिंह बक्शी, डीएसजीएमसी नेता परमजीत सिंह चंडोक, भाजपा दिल्ली नेता नीलकांत बक्शी, गुरु नानक सुखशाला के चेयरमैन हरविंदर सिंह बॉबी और जगदीप सिंह कोहली सहित कई सामाजिक और सामुदायिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए देश में शांति, समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की और सेवा, सकारात्मक सोच और सामाजिक एकजुटता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। गुरु नानक सुखशाला में आयोजित यह कार्यक्रम सेवा और सद्भाव की भावना को समर्पित रहा।


