Hindon River: हिंडन नदी में डूबे दो युवकों का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, SDRF-NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Hindon River: हिंडन नदी में डूबे दो युवकों का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, SDRF-NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

नोएडा। सेंट्रल नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में हिंडन नदी में डूबे दो युवकों का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। शनिवार शाम यूसुफपुर चक गांव के पास दोनों युवक नदी के तेज बहाव में लापता हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस और फायर सर्विस के साथ SDRF और NDRF की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। रविवार को दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन दोनों युवकों का पता नहीं चल सका।

लापता युवकों की पहचान बुलंदशहर निवासी 19 वर्षीय शिव राजपूत और 20 वर्षीय सौरव के रूप में हुई है। दोनों अपने परिवारों के साथ यूसुफपुर चक गांव में किराये के मकान में रहते थे और दिहाड़ी मजदूरी कर अपना गुजारा करते थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बहलोलपुर और यूसुफपुर चक के बीच हिंडन नदी को पार कराने के लिए कुछ लोगों द्वारा नाव चलाई जाती है। नदी पार कराने के एवज में यात्रियों से करीब 10 रुपये लिए जाते हैं। नाव को नदी के तेज बहाव में नियंत्रित रखने के लिए दोनों किनारों पर खूंटों के सहारे एक रस्सी बांधी गई है। नाविक इसी रस्सी की मदद से नाव को एक किनारे से दूसरे किनारे तक ले जाते हैं।

बताया गया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे नाव चलाने वाले एक व्यक्ति ने एक युवक को 500 रुपये देकर नदी के दूसरे किनारे पर रस्सी बांधने के लिए कहा था। इसके बाद युवक रस्सी बांधने के लिए नदी के पानी में उतर गया।

पानी में आगे बढ़ने के दौरान युवक अचानक गहरे हिस्से में पहुंच गया और डूबने लगा। उसे नदी में डूबता देखकर दूसरा युवक उसकी जान बचाने के लिए पानी में कूद गया। हालांकि, नदी की अधिक गहराई और तेज बहाव के कारण वह भी पानी में डूब गया।

दोनों युवकों को नदी में डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इसके बाद बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की।

थाना प्रभारी रंजीत सिंह के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के साथ फायर सर्विस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शुरुआती स्तर पर स्थानीय लोगों और बचाव टीमों ने नदी में दोनों युवकों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन गहराई और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

स्थिति को देखते हुए बाद में SDRF और NDRF की टीमों को भी बुलाया गया। दोनों एजेंसियों की टीमों ने नदी में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार के बाद रविवार को भी पूरे दिन अलग-अलग स्थानों पर दोनों युवकों की तलाश की गई।

पुलिस के मुताबिक रविवार तक शिव राजपूत और सौरव का कोई सुराग नहीं मिल पाया। नदी के तेज बहाव और गहराई को देखते हुए बचाव दल आसपास के क्षेत्र में लगातार तलाश कर रहे हैं। पुलिस, फायर सर्विस, SDRF और NDRF की टीमें दोनों युवकों का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img