Dehradun : शिक्षक दिवस पर भाजपा में बड़ी जॉइनिंग, शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान समेत दर्जनों युवा शामिल

Dehradun : शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। उत्तराखंड शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों और युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी को माला और पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि समाज को तोड़ने वाली शक्तियों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने और जनजागरूकता के लिए शिक्षक और बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई पहचान मिली है। प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने नए सदस्यों को भरोसा दिलाया कि उनकी प्रतिष्ठा और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि शिक्षकों का समाज पर व्यापक प्रभाव होता है। उनके पढ़ाए हुए छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में पार्टी के संदेश और विजन को उन तक पहुंचाने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षकों का भाजपा में आना महत्वपूर्ण है और यह राज्य और देश निर्माण में सहायक होगा।

भाजपा में शामिल होने के बाद राम सिंह चौहान ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद देश में कई ऐसी घटनाएं हुईं जिन्होंने उन्हें भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश और उत्तराखंड में सामाजिक विद्वेष फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, युवाओं को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास और सांस्कृतिक राष्ट्रवादी सोच को देखते हुए भाजपा से बेहतर विकल्प नहीं था।

इस दौरान महेंद्र पाल सिंह परमार, धर्मवीर सिंह परमार, शैलेंद्र सिंह नेगी, ज्ञानदीप धवन, जयदीप परमार, अनुराधा सिंह, सोनाली चौहान, अभिषेक, अदिति रावत, बबली नेगी, गीता चौहान, प्रज्ञा, गौरी रावत, शैलेश चौहान, गोपाल, आलोक रावत, परमवीर बिष्ट, उषा रावत, अंकित पांडे, अमन पांडे, शुभम चमोली, शुभम चौहान, ऐश्वर्या राणा, अपूर्व वशिष्ठ, अनमोल शर्मा, हिमांशु सजवान समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्ताव

भारत और इजरायल के बीच प्रगाढ़ होते कूटनीतिक और सामरिक रिश्तों की एक नई और ऐतिहासिक मिसाल सामने आई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर उच्चस्तरीय वार्ता करते हुए...

Indian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहार

सऊदी अरब के पवित्र धार्मिक शहरों मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा में पिछले दो से तीन हफ्तों से फंसे करीब 4,000 भारतीय उमरा जायरीनों की सुरक्षित और त्वरित स्वदेश वापसी के संबंध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईए...

Odisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित ओडिशा दौरे से पूर्व राज्य में किसानों और आदिवासी संगठनों ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ओडिशा के सबसे प्रभ...

Shraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित युवा कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर...

Topics

CEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' द्वारा संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने की बढ़ती तैयारियों के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की संवैधानिक स्थिति और विधिक प्रक्रि...

Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया...

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी गायकी का डंका बजाने वाले लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाले बहुचर्चित लाइव कॉन्सर्ट के संबंध में एक बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट प्रकाश में आया है। दिल्ली पुलिस की ओर से 30 अक्...

Voter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सदर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) में बड़े पैमाने पर हुई कथित गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े के मामले में निर्वाचन आयोग के कड़े रुख के बाद जिला प्रशासन की ओर से बड़ी दंडात्मक कार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img