Hapur News : हापुड़ में बालाजी मंदिर के सामने मिला पशु अवशेषों से भरा कट्टा, इलाके में हड़कंप

Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित बालाजी मंदिर के सामने पशु अवशेषों से भरा कट्टा मिलने से हड़कंप मच गया। बदबू फैलने पर राहगीर और मंदिर कर्मचारी मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

बुधवार दोपहर करीब सवा बारह बजे मंदिर के सामने कट्टा पड़ा मिला। इससे मंदिर परिसर और सड़क पर तेज बदबू फैल गई। बदबू इतनी तेज थी कि वहां खड़ा होना मुश्किल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को वहां से हटाकर गड्ढे में दबवा दिया।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष है। आशंका जताई जा रही है कि माहौल बिगाड़ने के लिए कट्टा यहां फेंका गया है। यह भी संभावना है कि हापुड़ से पिलखुवा ले जाते समय किसी वाहन से कट्टा गिर गया हो।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img