धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, कार से भी उठी लपटें

अमर सैनी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में मंगलवार तड़के थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के मंगल चौक पर ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़ी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि मंगलवार सुबह तकरीबन 4 बजे फायर स्टेशन साहिबाबाद को थाना शालीमार गार्डन के मंगल चौक में ट्रांसफार्मर में आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन साहिबाबाद से एक फायर टेंडर दमकल कर्मियों की यूनिट के साथ घटनास्थल पर रवाना हुए।घटनास्थल पर जाकर देखा तो आग ट्रांसफार्मर से फैल कर ट्रांसफार्मर के पास खड़ी कार में भी लग गई थी। गाड़ी से आग की लपटे काफी तेज थी। साथ ही ट्रांसफार्मर भी तेजी से जल रहा था। भीषण आग को देखते हुए साहिबाबाद फायर स्टेशन से एक और फायर गाड़ी को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने हौज लाइन फैला कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जो कार जली थी वह मारुति सुजुकी कंपनी की आल्टो थी। गाड़ी पेट्रोल की थी। कार आधे से ज्यादा जल गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img