Greater Noida Electrocution: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत, ट्यूबवेल का तार जोड़ते समय हादसा

Greater Noida Electrocution: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत, ट्यूबवेल का तार जोड़ते समय हादसा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से 51 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान खेत में ट्यूबवेल का तार हाईटेंशन लाइन से जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान रबूपुरा कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मीबाई नगर निवासी प्रमोद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक प्रमोद ने म्याना गांव में करीब 50 बीघा कृषि भूमि पेशगी पर ले रखी थी। इस जमीन पर उन्होंने धान की फसल बोई हुई थी और उसकी सिंचाई के लिए खेत में ट्यूबवेल की व्यवस्था थी।

बताया गया कि सोमवार रात करीब नौ बजे प्रमोद अपने खेत पर मौजूद थे। इस दौरान वह ट्यूबवेल के तार को हाईटेंशन लाइन से जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। तार लगाने के लिए उन्होंने लकड़ी के बांस का इस्तेमाल किया था।

बताया जा रहा है कि बारिश और नमी के कारण बांस गीला था। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने के बाद बांस में करंट उतर आया और प्रमोद उसकी चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रमोद के परिजन खेत पर पहुंचे और उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे इलाज के दौरान प्रमोद ने दम तोड़ दिया।

किसान की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और हाईटेंशन लाइन से ट्यूबवेल का तार जोड़ने से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img