Fake Police Officer: दिल्ली पुलिस का फर्जी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सात आईकार्ड और वर्दी बरामद

Fake Police Officer: दिल्ली पुलिस का फर्जी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सात आईकार्ड और वर्दी बरामद

नोएडा। दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब जमाने के आरोप में सेक्टर-113 थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मथुरा निवासी 34 वर्षीय राहुल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से दिल्ली पुलिस की वर्दी, सात पुलिस आईकार्ड, बैज, स्टार, नेम प्लेट और पुलिस से जुड़े अन्य सामान के साथ एक कार भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनने का शौक था और वह खुद को पुलिसकर्मी के रूप में पेश कर लोगों पर प्रभाव जमाता था। आरोप है कि वह कई जगह खाना खाने के बाद भी पुलिसकर्मी होने का रौब दिखाकर भुगतान करने से बचता था।

सेक्टर-113 थाना पुलिस ने आरोपी राहुल सिंह को 23 अगस्त को सेक्टर-117 की सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी और जांच के दौरान उसके पास से दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की एक जोड़ी वर्दी बरामद हुई। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के दो बैज, चार स्टार, एक नेम प्लेट, लाल बेल्ट और पुलिस की टोपी समेत अन्य सामान भी मिला।

जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से दिल्ली पुलिस के सात आईकार्ड मिलने के बाद पुलिस ने इनकी भी जांच शुरू कर दी है। इसके अतिरिक्त एक कैंटीन स्मार्ट कार्ड, सात एटीएम और क्रेडिट कार्ड, दो आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मेट्रो कार्ड और एक आईफोन 17 प्रो बरामद किया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद दस्तावेज कहां से आए और उनका इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए किया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से आई-20 कार नंबर DL 8CAE 9608 भी बरामद की है। कार के आगे और पीछे पुलिस से संबंधित निशान और स्टीकर लगे होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वर्दी और पुलिस के निशान लगी कार के जरिए खुद को वास्तविक पुलिसकर्मी के रूप में पेश करता था।

आरोपी के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 204, 205, 337, 336(3) और 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अब राहुल सिंह से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह कब से दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर के रूप में खुद को पेश कर रहा था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने फर्जी पुलिस पहचान, आईकार्ड और वर्दी का इस्तेमाल किन-किन स्थानों पर किया और क्या इसके जरिए किसी अन्य वारदात को भी अंजाम दिया गया।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img