Hospital Fire: नोएडा के निजी अस्पताल में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Hospital Fire: नोएडा के निजी अस्पताल में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

नोएडा। सेक्टर-117 स्थित एक निजी आयुर्वेदिक अस्पताल की तीसरी मंजिल पर एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। घटना के समय अस्पताल में स्टाफ मौजूद था, जिससे अचानक आग और धुआं फैलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय अस्पताल में कोई मरीज मौजूद नहीं था।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5:40 बजे अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने अस्पताल की तीसरी मंजिल पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

अधिकारियों के मुताबिक जिस कमरे में आग लगी थी, उसका इस्तेमाल अस्पताल के स्टाफ के रेस्ट रूम के रूप में किया जा रहा था। आग लगने के बाद धुआं फैलकर दूसरे फ्लोर तक पहुंच गया। इससे अस्पताल परिसर के अंदर दृश्यता प्रभावित होने लगी और कर्मचारियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

दमकलकर्मियों ने धुआं बाहर निकालने के लिए कमरे और इमारत के शीशे तोड़े। इसके बाद आधुनिक उपकरणों की मदद से अंदर जमा धुआं बाहर निकाला गया। अस्पताल के सामने सीढ़ियां लगाकर भी फायरकर्मी ऊपरी मंजिल तक पहुंचे और आग बुझाने का काम किया। काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग एसी में ब्लास्ट होने के बाद लगी। घटना में किसी मरीज के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में मुख्य रूप से सुबह के समय मरीजों का इलाज होता है और घटना के वक्त वहां कोई मरीज मौजूद नहीं था। यदि उस समय मरीज भर्ती होते तो स्थिति अधिक गंभीर हो सकती थी।

दमकल विभाग की कार्रवाई के चलते आग को अस्पताल के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। घटना के बाद आग लगने के कारणों और अस्पताल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img