Adulterated Paneer: नोएडा में 300 किलो मिलावटी पनीर नष्ट, आठ खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे

Adulterated Paneer: नोएडा में 300 किलो मिलावटी पनीर नष्ट, आठ खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे

नोएडा। रक्षाबंधन से पहले जिले में मिलावटी पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। रविवार को विभाग की टीम ने हरियाणा के मेवात से नोएडा के गढ़ी चौखंडी लाए गए करीब 300 किलोग्राम पनीर को नष्ट कराया। इसके साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठानों और आपूर्तिकर्ताओं से खाद्य पदार्थों के कुल आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान पनीर, खोया, मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। टीम अलग-अलग स्थानों पर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच कर नमूने एकत्र कर रही है।

अभियान के दौरान डीएनडी फ्लाईओवर के पास किलोखरी, बुलंदशहर से गजेंद्र द्वारा दिल्ली में आपूर्ति के लिए लाए जा रहे पनीर का नमूना लिया गया। इसके बाद सेक्टर-88 मंडी स्थित कासिम के पनीर भंडार से भी पनीर का नमूना जांच के लिए एकत्र किया गया।

टीम ने तुगलपुर स्थित आशिफ की डेयरी पर पहुंचकर पनीर और दही के नमूने लिए। नॉलेज पार्क-2 स्थित इशिका डेयरी से भी खाद्य पदार्थ का नमूना लिया गया। इसके अलावा यथार्थ अस्पताल के पास स्थित बीकानेर स्वीट्स से बूंदी के लड्डू और खोया के नमूने जांच के लिए लिए गए।

कार्रवाई के दौरान गढ़ी चौखंडी स्थित शौकीन डेयरी पर भी टीम पहुंची। यहां पनीर का नमूना लेने के बाद करीब 300 किलोग्राम पनीर को नष्ट करा दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक यह पनीर हरियाणा के मेवात से आपूर्ति किया गया था।

अभियान के दौरान कुल आठ खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि संबंधित खाद्य सामग्री निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरती है या नहीं। अधिकारियों ने बताया कि जिन नमूनों की जांच रिपोर्ट मानकों के अनुरूप नहीं मिलेगी, उनसे संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img