Noida : नोएडा में प्राधिकरण का अतिक्रमण विरोधी अभियान, लगभग 40 एकड़ भूमि कराई गई अतिक्रमणमुक्त

Noida (अजीत कुमार) : नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करूणेश के निर्देश पर वर्क सर्किल-7 के अंतर्गत ग्राम इलाबास की अधिसूचित भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। प्राधिकरण पुलिस बल के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।

प्राधिकरण के अनुसार ग्राम इलाबास में खसरा संख्या 373, 374, 375, 376, 384, 385, 387, 388, 389, 390, 391, 410 और 412 पर की गई जमीन पर चारदीवारी, गेट और गेट के साथ अस्थाई रूप से बने टॉयलेट को ध्वस्त किया गया। संबंधित स्थल पर किए गए अतिक्रमण के कारण सार्वजनिक भूमि के उपयोग और क्षेत्र की व्यवस्थित विकास व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

प्राधिकरण के सक्षम अधिकारियों के निर्देश पर संबंधित विभाग की टीम ने स्थल का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से किए गए निर्माण और अतिक्रमण को हटाकर प्राधिकरण की भूमि को मुक्त कराया गया। इस दौरान प्राधिकरण पुलिस बल और संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

प्राधिकरण ने बताया कि अतिक्रमणमुक्त कराई गई भूमि का क्षेत्रफल लगभग 40 एकड़ है। साथ ही अवैध अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ थाना सेक्टर-142 में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।

नोएडा प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण न किया जाए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि और अन्य प्राधिकरण की संपत्तियों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img