Jewar Airport: जेवर विधायक ने एयरपोर्ट के पास जलभराव का लिया जायजा, स्थायी समाधान के निर्देश

Jewar Airport: जेवर विधायक ने एयरपोर्ट के पास जलभराव का लिया जायजा, स्थायी समाधान के निर्देश

नोएडा। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार दोपहर करीब एक बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास पार्किंग स्थल में हुए जलभराव का निरीक्षण किया। मंगलवार शाम करीब तीन बजे हुई बारिश के बाद पार्किंग क्षेत्र में पानी भर गया था। विधायक ने मौके पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से जलभराव की स्थिति, पानी निकासी की व्यवस्था और समस्या के समाधान को लेकर जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा करने और जहां भी तकनीकी कमी सामने आए, उसे दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद होने वाले जलभराव का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में यात्रियों और एयरपोर्ट से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

विधायक ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जेवर में केवल गड्ढे और पानी दिखाई दे रहे हैं, जबकि यहां बन रहा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, विश्वस्तरीय सड़कें, औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जलभराव को मुद्दा बनाकर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।

धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जेवर क्षेत्र तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण से जेवर को देश और दुनिया में नई पहचान मिली है। क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी विकसित हो रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास के साथ सामने आने वाली किसी भी तकनीकी कमी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। जलभराव की समस्या का भी स्थायी समाधान कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि कुछ समय के लिए हुआ जलभराव जेवर के विकास की गति को कम नहीं कर सकता। जहां भी कोई कमी सामने आएगी, उसे तत्काल दूर कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img