Uttar Pradesh : हापुड़ में जर्जर मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबा युवक

Hapur News : हापुड़ के मोहल्ला संभुपुरा में शनिवार देर रात एक जर्जर मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान के अंदर सो रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे घर में चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शंभूपुरा निवासी नंदकिशोर रात के समय अपने घर में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि मकान का लिंटर काफी समय से जर्जर हालत में था। रात में अचानक लिंटर के एक हिस्से का भारी प्लास्टर कमजोर होकर नीचे आ गिरा। जिस समय मलबा गिरा उस वक्त नंदकिशोर उसी स्थान पर सो रहे थे, जिसके कारण वह मलबे की चपेट में आकर दब गए।

लिंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों और पड़ोसियों ने तुरंत मलबा हटाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायल नंदकिशोर को मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई थी। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद नंदकिशोर के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की। इसके बाद उनका उपचार शुरू कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस हादसे के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में केवल नंदकिशोर ही आए। यदि उस समय कोई अन्य सदस्य वहां होता तो हादसा और गंभीर हो सकता था।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img