सीमा के पति गुलाम हैदर को अदालत ने बयान के लिए बुलाया

अमर सैनी

नोएडा। पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर को गौतमबुद्ध नगर की जिला अदालत ने 10 जून को बयान देने के लिए बुलाया है। गुलाम हैदर के अधिवक्ता मोमिन मलिक ने जिला न्यायालय की फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद अदालत ने सीमा हैदर, सचिन मीणा सहित शादी कराने वाले पंडित को 27 मई को अदालत में हाजिर होने के लिए कहा था। अधिवक्ता मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा, सचिन, शादी कराने वाले पुरोहित और पैरवी कर रहे अधिवक्ता पर मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। साथ ही इस मुकदमे में सीमा हैदर और सचिन मीणा की मनाई गई शादी की सालगिरह को भी चुनौती दी थी। अदालत में शादी के अलावा बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया, धर्म परिवर्तन आदि पर भी सवाल उठाए थे। विपक्षी को अदालत में बुलाने के साथ ही अब अदालत ने वादी गुलाम हैदर को भी बुलाया है। मोमिन मलिक ने कहा, अदालत के आदेश के आधार पर गुलाम हैदर को वीजा उपलब्ध हो जाएगा। विपक्षियों पर अगर आरोप सही साबित होते हैं तो दो साल तक की सजा का प्रावधान है। 3 जुलाई 2023 को हरियाणा के बल्लभगढ़ से सीमा हैदर को गिरफ्तार किया गया था। वह गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई थीं।
–
वह देश जिसके साथ शत्रुता पूर्ण संबंध हैं, उस देश के नागरिक की याचिका अदालत में नहीं जा सकती है। यही बात अदालत में भी रखी जाएगी।
एपी सिंह, अधिवक्ता सीमा हैदर।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img