Kanwar Yatra: शनि सेवा समिति के कांवड़ सेवा शिविर में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

Kanwar Yatra: शनि सेवा समिति के कांवड़ सेवा शिविर में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

नोएडा। सेक्टर-14ए स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में शनि सेवा समिति द्वारा संचालित 15वें कांवड़ सेवा शिविर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंच रहे हैं। शिविर में शिवभक्तों के लिए भोजन, पेयजल, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

समिति के महामंत्री राजीव मिश्रा ने बताया कि सुबह 4:30 बजे और शाम 6 बजे होने वाली आरती में समिति के सदस्य, श्रद्धालु और कांवड़िये बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। शिविर में प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार का प्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं और शिवभक्तों को वितरित किया जा रहा है।

समिति के अनुसार शिविर 24 घंटे संचालित किया जा रहा है और सदस्य दिन-रात कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बड़ी संख्या में शिवभक्त यहां विश्राम करने के बाद अपने-अपने शिवालयों के लिए रवाना हो रहे हैं।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img