Administration: संपूर्ण समाधान दिवस में 164 शिकायतें दर्ज, 14 का मौके पर निस्तारण

Administration: संपूर्ण समाधान दिवस में 164 शिकायतें दर्ज, 14 का मौके पर निस्तारण

नोएडा। जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 164 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में छह शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का तत्काल निस्तारण किया गया।

तहसील दादरी में उप जिलाधिकारी अभिनेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सबसे अधिक 96 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से सात शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया।

तहसील जेवर में उप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में 62 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img