Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 27 अवैध कट होंगे बंद, सड़क हादसों पर लगेगी रोक

Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 27 अवैध कट होंगे बंद, सड़क हादसों पर लगेगी रोक

नोएडा। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में कुल 27 अवैध कट बंद किए जाएंगे। इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने संबंधित प्राधिकरणों और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र भेज दिया है।

एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि इन अवैध कटों के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं और ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। शॉर्टकट लेने के लिए वाहन चालक गलत दिशा में मुड़ जाते हैं, जिससे गंभीर हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण तथा एनएचएआई के अधीन आने वाले कुल 27 स्थानों की पहचान की गई है। संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन कटों को कंक्रीट बैरियर या लोहे की ग्रिल लगाकर पूरी तरह बंद किया जाए।

परिवहन विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभाग का मानना है कि इन अवैध कटों को बंद करने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी, ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img