Noida Crime: एडीजे के निर्माणाधीन मकान में चोरी, दो महीने में तीसरी वारदात

Noida Crime: एडीजे के निर्माणाधीन मकान में चोरी, दो महीने में तीसरी वारदात

नोएडा। सेक्टर-36 स्थित एक एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज के निर्माणाधीन मकान में गुरुवार रात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ऑटो से पहुंचे बदमाश निर्माणाधीन मकान से लोहे का सामान चोरी कर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

ग्रेटर नोएडा निवासी एडीजे ईश्वर नागर सेक्टर-36 में अपना मकान बनवा रहे हैं। मकान के निर्माण की जिम्मेदारी ठेकेदार शाहिद आलम संभाल रहे हैं। ठेकेदार के मुताबिक, गुरुवार रात बदमाश ऑटो में सवार होकर निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे और वहां रखा लोहे का सामान चोरी कर ले गए।

घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें बदमाशों की गतिविधियां रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर बीटा-2 कोतवाली प्रभारी के अनुसार, ठेकेदार की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

दो महीने में तीसरी बार चोरी

परिजनों के अनुसार, निर्माणाधीन मकान में पिछले दो महीने के दौरान यह चोरी की तीसरी घटना है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर परिवार में नाराजगी है। परिजनों का आरोप है कि पहले की घटनाओं की शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि लगातार हो रही वारदातों से क्षेत्र में भय का माहौल बन रहा है।

पुलिस का कहना है कि मौजूदा घटना की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img