Rainwater Management: बारिश में जलभराव रोकने को ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें फील्ड में मुस्तैद

Rainwater Management: बारिश में जलभराव रोकने को ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें फील्ड में मुस्तैद

नोएडा। मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीमें सुबह से ही अलग-अलग क्षेत्रों में फील्ड पर सक्रिय रहीं। प्राधिकरण के वर्क सर्किल की टीमों के साथ महाप्रबंधक और उपमहाप्रबंधक स्तर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लेते रहे। जहां पानी जमा हुआ, वहां पंप लगाकर निकासी कराई गई और जल निकासी में बाधा बन रही नालियों व ड्रेनेज सिस्टम को तत्काल दुरुस्त कराया गया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने तेज बारिश को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि किसी भी स्थान पर जलजमाव की समस्या दिखाई देने पर तत्काल कार्रवाई कर उसे दूर किया जाए। लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।

सीईओ के निर्देश का असर मंगलवार को फील्ड में दिखाई दिया। वर्क सर्किल के सुपरवाइजर से लेकर प्रभारी स्तर तक के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करते रहे। जिन सड़कों पर पानी जमा हुआ, वहां नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई कराकर पानी की निकासी सुनिश्चित की गई। गोलचक्करों और जलभराव की आशंका वाले स्थानों पर भी टीमें तैनात रहीं।

महाप्रबंधक एके सिंह और उपमहाप्रबंधक विजय कुमार रावल भी बारिश के दौरान फील्ड में डटे रहे। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम, वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर समेत विभिन्न वर्क सर्किल के प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और सुपरवाइजर भी जलभराव से निपटने के लिए मौके पर सक्रिय रहे। प्राधिकरण का दावा है कि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img