Water Crisis: केबल डालते समय पानी की पाइपलाइन फूटी, एक हजार परिवार परेशान

Water Crisis: केबल डालते समय पानी की पाइपलाइन फूटी, एक हजार परिवार परेशान

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित रजत विहार में भूमिगत केबल डालने के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब एक हजार परिवारों के सामने जल संकट खड़ा हो गया। शनिवार को विद्युत निगम की ओर से केबल डालने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान पानी की लाइन टूट गई और सेक्टर के बी और सी ब्लॉक में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई।

सेक्टर-62 रजत विहार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखदेव शर्मा के अनुसार, 25 जुलाई की दोपहर गोशाला के पास पिंक टॉयलेट के सामने विद्युत निगम की ओर से भूमिगत केबल डालने का काम चल रहा था। काम के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद सेक्टर और सोसाइटी में जलापूर्ति बाधित हो गई।

शिकायत मिलने के बाद नोएडा प्राधिकरण और विद्युत निगम के बीच पाइपलाइन की मरम्मत को लेकर बातचीत चलती रही। रविवार दोपहर करीब दो बजे जाकर मरम्मत का काम शुरू हो सका। हालांकि सोमवार सुबह तक भी समस्या पूरी तरह दूर नहीं हुई थी।

रजत विहार सी ब्लॉक निवासी ऋतुराज ने बताया कि करीब 40 घंटे से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं और पीने के पानी तक का संकट पैदा हो गया है।

निवासियों ने मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह भी पता लगाया जाए कि भूमिगत केबल डालने की अनुमति थी या नहीं। यदि अनुमति नहीं थी तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। निवासियों का कहना है कि विकास कार्यों के दौरान विभागों के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

 

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img