Uttar Pradesh : हापुड़ में सड़क हादसा, एक्टिवा सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Hapur News : जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र में गुरुवार शाम सड़क हादसे में एक्टिवा सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे गांव पिपलेड़ा के पास यह हादसा हुआ। हादसे में एक्टिवा सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल को रामा अस्पताल, पिलखुवा में भर्ती कराया गया है।

सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि मृतक की पहचान मजनू शेख (28) पुत्र कपिल शेख, निवासी सैमटी पाटवाल, थाना दिनहाटा, जिला कूचबिहार, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान अमीर हुसैन के रूप में हुई है, जिसका उपचार जारी है। जांच में सामने आया कि दोनों युवक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करते थे और धौलाना क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img