राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Education: खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का निरीक्षण किया, छात्रों से पूछे सवाल, कम उपस्थिति पर जताई चिंता

Noida Education: खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का निरीक्षण किया, छात्रों से पूछे सवाल, कम उपस्थिति पर जताई चिंता

नोएडा। बिसरख ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण ने बुधवार को हरौला स्थित प्राथमिक विद्यालय और कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नामांकन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता और विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारी विभिन्न कक्षाओं में पहुंचे और छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने पढ़ाई से जुड़े कई प्रश्न पूछे। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों के साथ भी बैठक कर पाठ्यक्रम की प्रगति, शिक्षण कार्य और विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता पर चर्चा की। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने छात्रों की कम उपस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षकों को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बच्चों का नियमित रूप से विद्यालय आना बेहद जरूरी है।

बाद में उन्होंने हरौला स्थित कंपोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण किया। चंद्रभूषण ने कहा कि स्कूलों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है ताकि शिक्षण व्यवस्था प्रभावी बनी रहे और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

Related Articles

Back to top button