Industrial Plots: नोएडा में 19 औद्योगिक भूखंडों के लिए अगले महीने होगी ई-बोली, 231 कंपनियों ने किया आवेदन

Industrial Plots: नोएडा में 19 औद्योगिक भूखंडों के लिए अगले महीने होगी ई-बोली, 231 कंपनियों ने किया आवेदन

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की 19 औद्योगिक भूखंडों की योजना को उद्योग जगत से अच्छा प्रतिसाद मिला है। योजना के तहत कुल 231 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य अंतिम चरण में है और अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में ई-बोली आयोजित की जाएगी।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-3, 6, 7, 9, 10, 80, 162 और 164 में स्थित औद्योगिक भूखंड योजना में शामिल किए गए हैं। इन भूखंडों का आकार 115 वर्गमीटर से लेकर 5,354 वर्गमीटर तक है।

फिलहाल सभी आवेदनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद ई-बोली की तिथि और समय की जानकारी सभी पात्र आवेदकों को पहले ही उपलब्ध करा दी जाएगी।

नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि प्रयास है कि 10 अगस्त तक ई-बोली की पूरी प्रक्रिया संपन्न करा दी जाए, ताकि जल्द से जल्द भूखंडों का आवंटन किया जा सके।

Hot this week

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...

UP International Trade Show, Oman Market, Uttar Pradesh MSME, India Expo Mart, Export Business

Oman Market: यूपी के उत्पादों के लिए खुलेगा ओमान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img