दनकौर में इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत

अमर सैनी

नोएडा। दनकौर कस्बे में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगने से एक महिला की मौत हो गई। इसके महिला के परिवार के लोगों ने आरोपी डॉक्टर की क्लिनिक पर जमकर हंगामा किया। लोगों की भीड़ देखकर आरोपी डॉक्टर वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

दनकौर कस्बे के प्रेमपुरी मोहल्ला निवासी ओमपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी मां दयावती (55) के पैर में चोट लग जाने के चलते खून निकल रहा था। जिसके चलते वह अकेली घर के पास स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर दवा लेने गई थी। जहां डॉक्टर ने उनको इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के दौरान ही अचानक पीछे गिर गई। कुछ देर बाद में ही उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग सूचना मिलने पर पर मौके पर पहुंच। परिवार के लोगों का गुस्सा देखा डॉक्टर क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई
कोतवाली प्रभारी दनकौर संजय सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत ले ली गई है। घटना के बाद से परिवार के लोगों में रोष है। जिसको देखते हो पुलिस मुस्तैद हो गई है। क्लिनिक के पास भी पुलिसकर्मी मौजूद है। कहीं परिवार के लोग तोड़फोड़ न कर दें। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img