सूरजपुर में बाराही मेला 22 अप्रैल से शुरू होगा

अमर सैनी

नोएडा। सूरजपुर पुलिस चौकी के समीप शिव मंदिर प्रांगण में लगने वाला प्राचीन कालीन ऐतिहासिक बाराही मेला 22 अप्रैल से शुरू होगा। 13 दिन तक चलने वाले इस मेले में स्कूली बच्चे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मेला समिति के महामंत्री ओमवीर बैंसला ने बताया कि मेले में देहाती कलाकर रागनियों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही मौत का कुआं, सर्कस, झूले, जादूगर शो, कठपुतली, नटकला आदि खेल तमाशे लोगों का मनोरंजन करेंगे। मेले में खानपान व अन्य सामान के लगभग 200 स्टाल लगाए जाएंगे। समिति के कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल ने कहा कि मेले में आने वाले दर्शकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मेले में प्रवेश के लिए दो मुख्य प्रवेश द्वार होंगे, जिनमें एक कस्बे के अंदर से आता है। नोएडा दादरी रोड से बर्फ खाना के पास से प्रवेश कर मेला स्थल तक पहुंचा जा सकता है। दूसरा मुख्य प्रवेश द्वार सूरजपुर पुलिस चौकी और देवला के बीच नोएडा दादरी रोड पर है, जहां से लोग अपने वाहनों द्वारा पार्किंग स्थल पर पहुंच कर मेला स्थल पर प्रवेश पा सकते हैं। मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ऐतिहासिक बाराही मेले में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img