Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : यूपी में बदली गांवों की तस्वीर, 2.25 करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचा नल से शुद्ध पानीAyodhya : सरयू के आकाश में खिलेगा ‘ग्रीन सूर्य’Ayodhya : दीपोत्सव की तैयारियां परखने अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में टेका मत्थाAyodhya : दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की दिवाली होगी ज्यादा जगमग, योगी सरकार ने मानदेय-सुविधाएं बढ़ाकर दिया उपहारHapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकी

एसटीएफ ने कुख्यात बदमाश को दबोचा

उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल एसटीएफ ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है
उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल एसटीएफ ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है

अमर सैनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल एसटीएफ ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह नोएडा में भेष बदलकर रह रहा था और किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। यह बदमाश पूर्व में डकैती, हत्या और बलात्कार की घटनाओं में शामिल रहा है। हरियाणा के कैथल जिले में कई मुकदमे में इसे सजा हुई थी और यह जेल से पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था।

उत्तर प्रदेश एसटीएफ के एसपी राजकुमार मिश्रा (नोएडा यूनिट) ने बताया कि निरीक्षक सचिन कुमार ने एक सूचना के आधार पर आजम उर्फ खादिम उर्फ मेजर उर्फ गुल्लू उर्फ खुशनसीब पुत्र बाबू खान को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आजम भेस बदलकर नोएडा क्षेत्र में आया हुआ है। यह शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व में डकैती, हत्या और बलात्कार की घटनाओं में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह हरियाणा के कैथल से कई मुकदमे में सजा पाया हुआ है। करनाल जेल से पैरोल मिलने के बाद से फरार है। नोएडा में यह किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था। उन्होंने बताया कि हरियाणा की कैथल न्यायालय ने इसे कई मामलों में सजा सुनाई है। यह कुछ दिनों के लिए पैरोल पर आया था, उसके बाद से फरार हो गया था। इसने न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया। इसकी गिरफ्तारी ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित तिलपता गांव के पास से हुई है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि कई वर्ष पहले उसने कैथल में कई घरों में डकैती डाली थी। घर वालों के ऊपर हमला कर हत्या भी की थी और वहां मौजूद महिलाओं के साथ बलात्कार किया था। उक्त अपराधी ने कुरुक्षेत्र में भी डकैती वह हत्या करने सहित कई वारदातें करनी स्वीकार की है। इसके गैंग में राजू, सवी, सोनू, जोरा और नसीम आदि शामिल थे। फरारी के बाद उसने अपना नाम बदल लिया और फर्जी आधार कार्ड बनवाकर छद्म नाम से छुपकर रहने लगा था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *