Ayodhya : गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दीपोत्सव-2026 की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले दीपोत्सव से संबंधित विभिन्न स्थलों पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संकटमोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। फिर श्रीराम मंदिर पहुंचकर श्रीरामलला के चरणों में शीश नवाया।
मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत दीपोत्सव की तैयारियों के निरीक्षण से की। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। यहां से निकलकर मुख्यमंत्री श्रीराम मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्रीरामलला के दर्शन किए, आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दीपोत्सव-2026 की वर्तमान तैयारियों और आगामी योजनाओं से अवगत कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित पीएफसी सभागार पहुंचे, जहां अधिकारियों के साथ दीपोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक की।





