तीन युवकों ने युवती को अगवा कर की रेप की कोशिश,असफल होने पर चलती कार से फेंका

अमर सैनी

नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र में एक युवती को कार में अगवा कर रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि असफल होने पर तीन युवकों ने उसे चलती कार से नीचे फेंक दिया है। मामले में पीड़िता ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता थाना दादरी क्षेत्र के एक गांव में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि आकाश और उसके साथी उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं। उसकी वीडियो बनाते हैं, और फोटो खींचते हैं और गंदे-गंदे कमेंट करते हैं। आरोप है कि आरोपी एक दिन उसके घर में जबरन घुस गए और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। साथ ही घर में आग लगाने की नीयत से पटाखे की लड़ी जला दी, जिसकी वजह से उनके घर में आग लग गई। इस घटना में वह और उसके परिवार के लोग बाल बाल बच गए। युवती का यह भी आरोप है कि जब वह ग्राम घोड़ी बछैड़ा स्थित मंदिर में पूजा करने गई थी तब आरोपियों ने उसे जबरन कार मे अगवा कर लिया। इस बीच उसके साथ रेप करने की नियत उसके कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए। इसी बीच वहां से एक कार गुजरी। पीड़िता ने कार चालक से सहायता मांगी। इसके बाद आरोपियों ने उसे चलती कार से सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। घटना में वह घायल हो गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आकाश सहित तीन लोगों के खिलाफ धारा 323, 354, 364, 452, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img