ED raid: दिल्ली में एक ओर आप नेता दीपक सिंघला के घर ईडी की रेड

ED raid: दिल्ली में एक ओर आप नेता दीपक सिंघला के घर ईडी की रेड

रिपोर्ट:रवि डालमिया

दिल्ली में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी चल रही है। ईडी ने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दीपक सिंघला के घर रेड डाली है। सिंघला विश्वास नगर से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सिंघला दूसरे आप नेता हैं जिनके घर पर छापेमारी हुई है। मटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर भी 23 मार्च को छापेमारी की गई थी। दिल्ली में सिंघला स्वीट के नाम से मशहूर मिठाई की दुकानें हैं। वह एमसीडी के आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी होने के साथ महाराष्ट्र और गोवा में पार्टी के प्रभारी भी हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सिंघला पर ईडी ने छापेमारी किस मामले में की है। गोवा से कनेक्शन होने की वजह से माना जा रहा है कि छापेमारी कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले की वजह से हो सकती है। गौरतलब है कि केंद्रीय जांच एजेंसी का दावा है कि आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाले से मिली रिश्वत का इस्तेमाल गोवा विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए किया था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img