तीन दिनों में 60 जानवरों की मौत से ग्रामीणों में दहशत

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के कूड़ी खेड़ा गांव में जानवरों में बीमारी फैल रही है। बताया जा रहा है कि गांव में पिछले तीन दिनों में करीब 60 जानवरों की मौत हो गई है। इनमें गाय, भैंस के अलावा अन्य पशु भी हैं। गांव में एक के बाद एक पशुओं की मौत से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी भी 150 से अधिक पशु बीमार हैं, जिनकी कभी भी मौत हो सकती है।

एक सप्ताह पहले फैली थी बीमारी
जानकारी के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से पशुओं में अचानक बीमारी फैल गई है। अब तक सुभाष, राम सिंह, अजब सिंह, सेलक राम, फिरे राम, मुनिपाल, विनोद समेत ग्रामीणों के करीब 60 पशुओं की मौत हो गई है। रहस्यमय बीमारी के फैलने से ग्रामीण डरे हुए हैं। सुभाष नागर ने बताया कि बादलपुर पशु अस्पताल के डॉक्टर ने गांव में पशुओं की जांच की और दवाएं दी। इसके बाद भी जानवरों की हालत ठीक नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अचानक बीमारी फैलने से लोग दहशत में है।

मौसम बदलने से वायरल इन्फेक्शन फैला
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सचिन कुमार गोयल का कहना है कि बीमार पशुओं का इलाज किया जा रहा है। मौसम बदलने के कारण वायरल इन्फेक्शन फैला है, जिससे पशुओं में प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। बीमारी को रोकने के लिए 15 मार्च से वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया है। काफी हद तक बीमारी पर काबू पा लिया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img