Noida Accident: सेक्टर-96 अंडरपास के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, 18 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Noida Accident: सेक्टर-96 अंडरपास के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, 18 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर घायल

नोएडा के सेक्टर-96 अंडरपास के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक के डिवाइडर से टकराने से दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार तीन युवक दोपहर करीब 12:45 बजे बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सेक्टर-45 सदरपुर से सेक्टर-96 अंडरपास की ओर जा रहे थे। अंडरपास के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने 18 वर्षीय गुलशन को मृत घोषित कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ था। गुलशन सलारपुर की गली नंबर-10, चांद मस्जिद के पास रहता था और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के नगला निनह गांव का निवासी था।

हादसे में घायल चंदन और नासिर की हालत गंभीर होने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय बाइक की रफ्तार कितनी थी और दुर्घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था।

घटनास्थल से पुलिस को कोई हेलमेट नहीं मिला है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने जल्द ही सामान्य करा दिया।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img